हमारी साईट पर पधारने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद | यदि आपके पास कोई सुझाव हो तो हमे जरुर बताये | Whatsapp +91-8329348903 Email Us manikamrup@gmail.com Service Available 24*7 Anytime Anywhere

Narendra Modi Chalisa | Hindi

Namo Chalisa in Hindi

लो भाई मोदी चालीसा भी आ गया!!!!!!


जय नरेन्द्र ग्यान गुन सागर |

जय मोदी तिहुँ लोक उजागर ||


राष्ट्रदूत अतुलित बलधामा |

दामोदर पुत्र नरेन्दर नामा ||


तुम उपकार राष्ट्र पर कीन्हा |

कच्छ संवारि स्वर्ग सम कीन्हा ||


माया, मुलायम थर थर काँपैं |

काँग्रेस को चिंता व्यापै ||


नासहि सपा मिटैं बसपाई |

खिलै कमल फूलैं भजपाई ||


साधु संत के तुम रखबारे |

असुर निकंदन राष्ट्रदुलारे ||


संत रसायन तुम्हरे पासा |

सदा रहहु भारत के दासा ||


भारत विश्वगुरु बन जावै |

जब मोदी दिल्ली मैं आवै ||


चीन पाक दोउ निकट न आवै |

जब मोदी को नाम सुनावै ||


नासहिं दुष्ट और अपराधा |

भ्रष्टाचार मिटावहिं बाधा ||


करहि विकास स्वर्ग सम सुंदर |

बनहि राम को सुंदर मंदिर ||


असुर निवारि सुरन्ह कौ थापैं |

राहुल सोनिया कबहुँ न व्यापै ||


मोदी मंत्र एक सम जाना |

करहि विकास राष्ट्र सनमाना ||


भारत राष्ट्र पराक्रमशाली |

होहि सिद्ध यह शंशय नाही ||


जय मोदी ||

Comments